Edited By Deepak Paul, Updated: 13 Jan, 2019 02:00 PM
डिफैंस से रिटायर्ड गुलाब नगर निवासी गुरमुख सिंह के घर चोरी हो गई। मौका सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वे और उसकी पत्नी सरबजीत कौर किसी काम से अम्बाला गए थे। शनिवार सुबह जब घर लौटे तो टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर गए...
यमुनानगर(ब्यूरो): डिफैंस से रिटायर्ड गुलाब नगर निवासी गुरमुख सिंह के घर चोरी हो गई। मौका सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वे और उसकी पत्नी सरबजीत कौर किसी काम से अम्बाला गए थे। शनिवार सुबह जब घर लौटे तो टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर गए और जांच की तो चोरों ने पूरे घर को खंगाला हुआ था। दम्पति के मुताबिक ज्वैलरी घर में नहीं रखी हुई थी, जिस वजह से ज्वैलरी का नुक्सान नहीं हुआ।
हालांकि चोर कुछ नकदी जरूर चुरा ले गए। उन्होंने शक जाहिर किया कि शहर में चोरों का एक गैंग सक्रिय है, जो दिन में रैकी करता है और रात में चोरी। एक माह पहले उनके नजदीक ज्वैलरी की शॉप में भी चोरी हुई थी। उन्होंने पुलिस से मांग की कि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाया जाए।