Edited By Isha, Updated: 23 May, 2019 11:19 AM
बुधवार सुबह शहर यमुनानगर पुलिस को सूचना मिली की हमीदा हैड से स्कूल के एक छात्र व छात्रा ने एक साथ पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी है। सूचना
यमुनानगर (सतीश): बुधवार सुबह शहर यमुनानगर पुलिस को सूचना मिली की हमीदा हैड से स्कूल के एक छात्र व छात्रा ने एक साथ पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही सिटी एस.एच.ओ. रतन लाल यादव, हमीदा चौकी इंचार्ज अमरीक सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से बात की।
सामने आया कि स्कूल डै्रस व बैग सहित एक लड़की नहर में कूदी है। छात्र के कूदने की कोई पुष्टि नहीं हुई। यह छात्रा कहां की थी और किस स्कूल में पढ़ रही थी या फिर कालेज की छात्रा थी देर शाम तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका था। वहीं नहर किनारे कोई ऐसा परिवार भी नहीं पहुंचा जिसने यह कहा हो कि उनका बच्चा घर नहीं पहुंचा। हालांकि शहर पुलिस छात्रा की तलाश में लगी हुई थी।
नहर किनारे खड़े चश्मदीद मंटू ने कहा कि भीड़ को देखकर वे मौके पर पहुंचे हैं। उन्हें पता लगा कि स्कूल छात्रा ने बैग सहित छलांग लगा दी है। छात्र के डूबने की किसी ने कोई बात नहीं की। लोगों ने उन्हें बताया कि लड़की डूब गई है। बताया गया था कि लड़की वर्दी में थी।