लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जताया रोष

Edited By Naveen Dalal, Updated: 15 Jul, 2019 02:07 PM

people express anger over the functioning of the municipal corporation

नगरनिगम के वार्ड-22 में प्ले स्कूल के 5 वर्षीय छात्र को सांप काट गया। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान सुंदर बिहार कालोनी के अली के बेटे साजिद के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद परिवार ओर इलाके के...

यमुनानगर (सतीश): नगरनिगम के वार्ड-22 में प्ले स्कूल के 5 वर्षीय छात्र को सांप काट गया। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान सुंदर बिहार कालोनी के अली के बेटे साजिद के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद परिवार ओर इलाके के लोगों में नगरनिगम की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। उनका कहना है कि लगातार चल रही बारिश से इलाका पानी-पानी हो रखा है। 

यही वजह है कि इसी पानी से निकले सांप ने बच्चे को डंस लिया। बताया जा रहा है कि अन्य 2 बच्चों को भी सांप काट गया है, वे अस्पताल में उपचाराधीन हैं। कालोनीवासी रोहित, अजय व अंकित ने बताया कि चारों तरफ पानी नजर आ रहा है। कालोनी से निकलने व जाने का कोई रास्ता नहीं है। लोग मुसीबत में हैं। नगर निगम कार्रवाई के दावे कर रहा है लेकिन यहां पर जमा पानी में सांप होने के कारण बच्चे की जांच चली गई। इलाके के लोग दहशत में हैं। इनका कहना है कि उन्होंने तो घरों से निकलना बंद कर दिया है। 

विकसित होने के बाद भी नहीं हुआ काम : पूर्व मेयर 
मौजूदा वार्ड-22 हैं। पहले यह पूर्व मेयर सरोजबाला के वार्ड में पड़ता था। उनका कहना है कि कई साल से कालोनी विकास को लेकर अपेक्षित है। अब तो इसे वैध हुए भी एक साल हो गया। भाजपा राज होने के बावजूद कोई विकास कार्य नहीं हुआ। विकास कार्य इस वार्ड की जरूरत हैं। 

हमने तो पहले ही आगाह कर दिया था : हरिनारायण 
वार्ड-22 की संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा का कहना है कि विकास कार्य न होने के कारण ही समिति का गठन किया गया था। यह समिति लंबे समय से विकास कार्यों की मांग करती आ रही है। पिछले सप्ताह ही हमने डी.सी. आमना तस्नीम को आगाह किया था कि बरसात में कोई न कोई हादसा होता है। करंट या पानी में डूबने से जान चली जाती है। इस बार सांप के डंसने से बच्चे की जान चली गई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे में वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस मुद्दे को लेकर सी.एम. से भी बात की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एक बार फिर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 

लगा दिए पम्प : सी.एस.आई. 
मामला मेरी जानकारी में है। जलभराव की सूचना मिलते ही पानी निकासी के पम्प लगा दिए हैं। 20 नाला टीम भी मौके पर ही है। दमकल विभाग के कर्मी भी यही हैं। हमारा प्रयास है जल्द से जल्द जल निकासी की जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!