नाबालिगा से दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त से भागा आरोपी

Edited By Isha, Updated: 13 Jul, 2019 02:37 PM

nabaliga raped police fleeing arrest

बूडिया स्थित एक कालोनी में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी 13 वर्षीय लड़की

यमुनानगर (सतीश) : बूडिया स्थित एक कालोनी में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी 13 वर्षीय लड़की अकेली थी।  इस दौरान उनकी कालोनी का युवक पप्पू उनके घर में घुस गया। आरोपी ने उसकी लड़की को घर पर अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया।

आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब वह घर पहुंचे तो उसकी लड़की डरी सहमी थी। जब उन्होंने लड़की से पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवाया, जिसमें उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित युवक बाबू के खिलाफ धारा 4 पोक्सो एक्ट, 452 व 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार आरोपी पप्पू(23) पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। वह हवालात में बंद था। हवालात में शौचालय नहीं है। उसने शौच जाने का नाटक किया तो पुलिस कर्मी उसे शौच ले गया। इस दौरान उसने पानी चलाने का नाटक किया और शौचालय की दीवार से बाहर कूद गया। देर शाम तक वह पकड़ में नहीं आया था।
 
ढूंढने में लगी हैं कई टीमें : थाना प्रभारी
बूडिय़ा थाना प्रभारी राम कुमार का कहना है कि आरोपी पप्पू को ढूंढने के लिए कई टीमें लगी हैं। हम उसे जल्द पकड़ लेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि यदि किसी को आरोपी के बारे पता चलता है तो पुलिस को सूचना दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!