किसानों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, रोष स्वरूप बांधी काली पट्टी

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2019 01:47 PM

farmers protest against demands black belt tied as fury

भारतीय किसान यूनियन रतन मान गुट के सदस्यों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने मंडी गेट पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध किया। इस यात्रा को लेकर उन्होंने विरोध स्वरूप काली पट्टियां बांधी व सरकार के...

यमुनानगर (त्यागी): भारतीय किसान यूनियन रतन मान गुट के सदस्यों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने मंडी गेट पर एकत्रित होकर मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध किया। इस यात्रा को लेकर उन्होंने विरोध स्वरूप काली पट्टियां बांधी व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा।

इस मौके पर किसानों ने इस यात्रा के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रतन मान के नेतृत्व में मंडी गेट पर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने की। कार्यकत्र्ताओं द्वारा प्रदेश के सभी जिला में अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपे गए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन मांग करती है कि किसानों की सभी लंबित मांगों पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार करे। भारतीय किसान यूनियन यात्रा के विरोध में कोई भी कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।

उन्होंने कहा कि अगर किसानों की सारी मांगें मान ली जाएं तो मुख्यमंत्री को जन आशीर्वाद यात्रा की जरूरत नहीं।  किसान उनको 90 पार विधानसभा सीटें दे सकते हैं। पूरे हरियाणा में जिलों को 3  जोन में बांट दिया गया है। जोन से संबंधित जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की व प्रमुख कार्यकत्र्ताओं की अहम बैठक 17 अगस्त को होगी और यात्रा के विरोध में कड़ा फैसला लिया जाएगा। उनकी ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का विरोध हर कीमत पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन प्रांतीय कार्यालय पानीपत में क्र ांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को किया गया था।


इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने किया था। 18 अगस्त से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बात को लेकर विचार-विमर्श किया गया, किसान महापंचायत में यह महसूस किया गया कि मौजूदा सरकार ने भारतीय किसान यूनियन द्वारा समय-समय पर उठाए गए। किसानों के मुद्दे को गंभीरता से समाधान नहीं किया। 
अच्छा होता अगर मुख्यमंत्री किसान मजदूर की संपूर्ण कर्ज मुक्ति सहित सभी लंबित किसानों की मांगों को लेकर जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि किसान मजदूर कर्ज मुक्ति यात्रा का संचालन करते। 
इसलिए ऐसे समय पर निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा औचित्यहीन है किसान व मजदूर समुदाय में इस यात्रा को लेकर नाराजगी है। 

इस मौके पर नरपत राणा मंडल अध्यक्ष अम्बाला, सुभाष गुर्जर जिला प्रधान यमुनानगर, जयपाल, उप-प्रधान जिला यमुनानगर, सुभाष शर्मा किसान नेता, यशपाल राणा जिला प्रधान करनाल तथा प्रदेश उप-प्रधान प्रदीप नगला, सुभाष गुर्जर जिला अध्यक्ष यमुनानगर, सुभाष शर्मा साढौरा, उदय सिंह कुंजल प्रधान रादौर, मोहनलाल मुंडाखेड़ा प्रधान छछरौली, सुखदेव सिंह सलेमपुर प्रधान बिलासपुर, करम चंद शर्मा शामपुर, करणवीर सलेमपुर, जसवीर सिंह अजीजपुर, शमशेर खजूरी, सरदार रायसिंह कुंजल, राजेश डांगी कांजनु, गुरदयाल सिंह कंबोज, सुभाष, धर्मवीर अमलोहा, रघुवीर सिंह जुब्बल, रामपाल दामला सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!