चुनाव: 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व 29 सुपरवाइजर तैनात

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Dec, 2018 02:04 PM

election 15 duty magistrates and 29 supervisors posted

नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए 15 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व 29 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गिरीश अरोड़ा...

यमुनानगर(ब्यूरो): नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए 15 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व 29 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा कर्मचारियों की ड्यूटी भी कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी से 15 दिसम्बर को अंतिम रिहर्सल के तुरंत बाद इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों व अन्य चुनाव सामग्री की किटों के साथ पोङ्क्षलग पाॢटयां अपने बूथों के लिए निर्धारित वाहनों में रवाना हो जाएंगी जो 16 दिसम्बर को नगर निगम क्षेत्र में स्थापित किए गए बूथों पर मतदान के कार्य को सम्पन्न करवाएगी।

अरोड़ा ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए नियुक्त किए गए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट में सरस्वती नगर के बी.डी.पी.ओ. नरेन्द्र सिंह, रादौर के तहसीलदार विनीत, छछरौली के तहसीलदार नरेश कुमार, साढौरा की नायब तहसीलदार भारती पुहाल, रादौर के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, छछरौली के नायब तहसीलदार आनंद रावल, साढौरा की बी.डी.पी.ओ. माॢटना महाजन, खिजराबाद के बी.डी.पी.ओ. फू ल सिंह, बिलासपुर के बी.डी.पी.ओ. आर.डी. साहनी, रादौर के बी.डी.पी.ओ. दीनानाथ शर्मा, नायब तहसीलदार सेल्ज अशोक बंसल, उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता नीरज काम्बोज, जल सेवाएं मंडल के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रविन्द्र राठौर तथा खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेन्द्र सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि डी.आई.सी. के उप-निदेशक दीपक नरवाल, हुड्डा के एस.डी.ओ. योगेश, कृषि विपणन बोर्ड के एस.डी.ओ. शुभम अग्रवाल, प्रदूषण नियंत्रण के एस.डी.ओ. विपिन कुमार, पी.डब्ल्यू.डी. बी. एंड आर. के एस.डी.ओ. जगमाल, हैरिटेज बोर्ड के एस.डी.ओ. विकास कटारिया, सिंचाई विभाग के एस.डी.ओ. नीतिन गर्ग, मार्कीट कमेटी के सचिव संत कुमार, कृषि विभाग के एस.डी.ओ. सतबीर लोहिया, पंचायती राज के एस.डी.ओ. राजकुमार, बिजली निगम के एस.डी.ओ. नीतिन काम्बोज, पंचायती राज के एस.डी.ओ. बलराज सिंह, मार्कीट कमेटी के सचिव मोहित बेरी, पशुपालन विभाग के एस.डी.ओ. डॉ. बलबीर सिंह, मार्कीट कमेटी के सचिव श्याम सिंह, मंडी बोर्ड के एस.डी.ओ. अनिल ढुल, आयुर्वैदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर, डी.एफ.एस.ओ. सुनील शर्मा, सिंचाई विभाग के एस.डी.ओ. रणबीर सिंह व रामशरण कलसी, आर.एफ.ओ. कुलदीप सिंह, कृषि मंडी बोर्ड के एस.डी.ओ. कपिल देव, डी.एम. हैफेड अमित कुमार, पी.डब्ल्यू.डी. बी. एंड आर. के एस.डी.ओ. अजय भाटी, बिजली निगम लाडवा के ए.ई.ई. मनोज कुमार, बिजली निगम के एस.डी.ओ. सुभाष कुमार, सिंचाई विभाग के एस.डी.ओ. प्रवीण अत्री तथा जसविंद्र हुड्डा को चुनाव में सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!