धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव

Edited By Updated: 21 Oct, 2015 05:41 PM

dussehra festival will be celebrated

मॉडल टाऊन के श्री सनातन धर्म मन्दिर सभा द्वारा इस वर्ष भी दशहरा पर्व का भव्य आयोजन दशहरा

यमुनानगर, सरनदीप सिंह) : मॉडल टाऊन के श्री सनातन धर्म मन्दिर सभा द्वारा  इस वर्ष भी दशहरा पर्व का भव्य आयोजन दशहरा ग्राऊंड में 22 अक्तूबर वीरवार कों मनाया जा रहा है। 

रावण के परिवार के पुतलों को श्री सनातन धर्म मन्दिर, मॉडल टाऊन के प्रांगण में ही कारीगरों की तीसरी पीढ़ी द्वारा तैयार करने में लगभग एक महीनें का समय लगता है। इन पुतलों को बनाने वाले कारीगरों की पहली पीढ़ी में विश्वनाथ तथा उनके पिता जी व दुसरी पीढ़ी में विश्वनाथ तथा बलदेव राज मनचंदा द्वारा तैयार किया जाता था। अब तीसरी पीढ़ी में अशोक कुमार, महेन्द्र कुमार बल्लू व उनके पुत्र पंकज द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्य को करने में पिछले एक महीने से ही कार्य में लगे हुऐ है। 
उन्होंने बताया कि इस वर्ष रावण दशानंद की ऊंचाई लगभग 75 फुट ऊंची व मेघनाथ तथा कुंभकर्ण की ऊंचाई भी 60 फुट ऊंची रखी गई है। इस बारे में और जानकारी देते हुऐ सभा के सदस्यों ने बताया कि इस दशहरा पर्व को माडल टाऊन,  में आरंभ करने वाले स्व. नंद किशोर वोहरा ने अपनी सारी उ्रम श्री सनातन धर्म मन्दिर के शुभ कार्यो तथा इस दशहरा पर्व उत्सव कार्य को आरंभ करने में एक सेवक की भांति प्रथम नवरात्र 13 अक्तूबर  तक गुजारी और उनके साथ-2 स्व. कैप्टन ईश्वर सिंह मेहता जी की सेवा भी मन्दिर के शुभ कार्यो में रही। अब इस दशहरा महोत्सव कार्य को चन्द्र मेहता, एडवोकेट, पी.डी.बत्तरा, हंसराज, विपन मेहता, सुभाष मेहता, अश्वनी नंदा, नरेश ढ़ीगरा, चन्द्र कुमार दत्ता, सुरिन्द्र ग्रोवर, सतपाल अरोड़ा का बराबर सहयोग मिल रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!