आपदा प्रबंधन विभाग ने हथनीकुंड बैराज पर की मॉकड्रिल

Edited By kamal, Updated: 25 Apr, 2019 03:21 PM

disaster management department mockdrill on hathnikund barrage

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फोर्स द्वारा हथनीकुंड बैराज पर आयोजित बाढ़ बचाओ मॉक ड्रिल कार्यक्रम में  उपायुक्त आमना तस्नीम ने कहा कि आपदा हमेशा...

खिजराबाद(पंकेस): राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फोर्स द्वारा हथनीकुंड बैराज पर आयोजित बाढ़ बचाओ मॉक ड्रिल कार्यक्रम में  उपायुक्त आमना तस्नीम ने कहा कि आपदा हमेशा बिना बताए आती है। अपनी जान को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की जान बचाना बहुत जोखिम पूर्ण होता है। जीवन बचाने की कला सभी को आनी चाहिए। आपदाएं आम तौर पर छुट्टी के दिन बहुत सुबह या फिर रात के समय आती है। उन्होंने स्पष्टï किया कि जिला में बाढ़ बचाओ के लिए एन.सी.सी., एन.एस.एस. व एन.जी.ओ. को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

मॉक ड्रिल में जिला के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। यमुना नदी के तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को बाढ़ बचाओ के बारे में डैमो के जरिए सुरक्षा की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल करने का उद्देश्य प्लान की ग्राऊंड पर अभ्यास करना होता है। बचाव कार्य के सही संचालन के लिए सभी विभागों का आपस में समन्वय होना बहुत जरूरी है। आपदा के समय सबसे पहले जान को बचाना जरूरी है। सामान को बचाने की बजाय जान को बचाने को प्राथमिकता दें।

जान बचेगी तो सामान फिर भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि भूकम्प, बाढ़, आगजनी, भू-स्खलन जैसी आपदाओं में परिवार के जो लोग जिंदा बच जाते हैं उन्हें भी बहुत दुख उठाने पड़ते है। उपायुक्त आमना तस्नीम ने कहा कि मॉक ड्रिल से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। घरेलू सामान जैसे प्लास्टिक की खाली बोतलें, पतीले, प्लास्टिक ड्रम, बांस आदि के सहारे तैर को जान को बचाया जा सकता है। मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ. के कमांडर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को बताया कि आपदा के समय संसाधनों की कमी पड़ जाती है ऐसे में लोकल संसाधन ही काम आते हैं।

इसलिए लोकल संसाधनों का इस्तेमाल करने की जानकारी होना तथा इसके लिए जनजागरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ. व जिला प्रशासन की टीमों ने अपने-अपने मोर्चे संभाल कर 80 लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने बताया कि देश में अभी तक एन.डी.आर.एफ. की केवल 12 बटालियन हैं। प्रत्येक बटालियन को 4-4 प्रदेशों को संभालना होता है। संकट के समय दूर से आने वाली मदद में समय लगता है।

अत : घरेलू संसाधनों को आपदा के समय प्रयोग करने की जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव, अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार, नगराधीश सोनू राम, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार व हरिदेव काम्बोज, बी.डी.पी.ओ. नरेन्द्र कुमार, तहसीलदार तरुण सहोता व भारत भूषण सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!