दादा पर 13 साल की पोती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2019 12:52 PM

dada registers 13 year old granddaughter s molestation case

सदर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में दादा ने अपनी 13 साल की पोती से छेड़छाड़ की। आरोपी दादा किशोरी को पांव दबाने के बहाने बुलाता था और छेड़छाड़ करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने किशोरी की

यमुनानगर (ब्यूरो): सदर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में दादा ने अपनी 13 साल की पोती से छेड़छाड़ की। आरोपी दादा किशोरी को पांव दबाने के बहाने बुलाता था और छेड़छाड़ करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर उसके आरोपी दादा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला है। कुछ दिन पहले उसकी 13 वर्षीय बेटी को उसके दादा ने पांव दबाने के लिए बुलाया था। उसके बाद वह उसे रोजाना बुलाने लगा। बुधवार को उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसका दादा उसके साथ गलत हरकत करता है। कई दिन से वह उसके साथ ऐसा कर रहा है। इस बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!