Edited By kamal, Updated: 20 Apr, 2019 02:48 PM
शहर के वार्ड नं. 8 व कमला नगर में 20 सालों से बंद पड़े मकान में पीपल के पेड़ की जड़ों के फैलने के कारण मकान गिरने की कगार...
यमुनानगर(नेहा): शहर के वार्ड नं. 8 व कमला नगर में 20 सालों से बंद पड़े मकान में पीपल के पेड़ की जड़ों के फैलने के कारण मकान गिरने की कगार में पहुंच चुका हैं। मकान के साथ लगते घरों में रहने वाले लोगों को भी हर समय डर लगा रहता है क्योंकि पीपल के पेड़ की जड़े उनके घरों में भी तेजी से फैलती जा रही हैं। कमला नगर निवासी संजीव कांबोज, शिव कुमार, श्याम गुप्ता, सुनीता ने बताया कि यह मकान पिछले 20 सालों से बंद पड़ा हैं।
इस मकान के मालिक विदेश में रह रहे हैं। सालों से बंद पड़ा मकान में कई पीपल के पेड़ों ने अपने जड़े फैलाए हुए है। बंद पड़े मकान में पीपल के पेड़ की जड़ों की वजह से सारी दीवारों में दरारें आई हुई हैं। गली में अचानक से मकान का कुछ हिस्सा गिर भी चुका हैं। उन्होंने कई बार नगर पार्षद और नगर निगम में शिकायत दी है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा हैं।
गली में से गुजरना भी नहीं खतरे से खाली
उन्होंने बताया कि यह मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया हैं जिसकी वजह से गली में से गुजरने वाले लोगों को भी जान का खतरा बना रहता हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी मकान का कुछ हिस्सा गली में गिर गया था। वहां से गुजर रहा बाइक सवार बाल-बाल बचा था। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो कुछ भी बड़ा हादसा हो सकता है।