चौकीदार को बंधक बनाकर लगाई आग व ले गए कार

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Feb, 2019 11:45 AM

charged mortar made by fire and carried car

जगाधरी के गांधी धाम स्थित राज मोटर में अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर उससे मारपीट की। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने स्टोर रूम और एक अन्य कमरे में आग लगा दी और यहां से आई-20 कार लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। फैजाबाद के राम सूफल...

यमुनानगर(सतीश): जगाधरी के गांधी धाम स्थित राज मोटर में अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर उससे मारपीट की। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने स्टोर रूम और एक अन्य कमरे में आग लगा दी और यहां से आई-20 कार लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। फैजाबाद के राम सूफल की ड्यूटी बतौर चौकीदार रात 7 से 1 बजे तक थी। करीब पौने 11 बजे एक व्यक्ति ने मेन गेट खटखटाया। इस पर चौकीदार ने बिना सोचे समझे गेट खोल दिया। इसके बाद 3 बदमाश और अंदर घुस आए। उन्होंने चौकीदार को मेन गेट से नीचे स्टोर रूम की तरफ ले गए। चौकीदार ने बताया कि जब उन्होंने आग लगाई तो उसे आग में फैंकने का प्रयास किया गया। इस दौरान एक बदमाश ने ऐसा न करने से मना कर दिया। जिस कारण उसकी जान बच गई।

अन्य सामान की बना रहे लिस्ट
राज मोटर के संचालक अश्वनी छाबड़ा ने पुलिस को बताया कि आग लगने से उसका करीब 55 लाख का नुक्सान हुआ है। नुक्सान हुए अन्य सामान की भी वह लिस्ट बना रहा है। उन्होंने बताया कि एडवोकेट जतिन की आई-20 गाड़ी उनके पास रिपेयर के लिए आई थी। बदमाश उसे भी साथ ले गए। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्हें शक है कि कहीं उन्हीं लोगों का इस घटना में कोई हाथ तो नहीं। 

चौकी ईंचार्ज ने किया मौका
घटना की सूचना पर देर रात बूडिय़ा गेट चौकी इंचार्ज राजपाल ने मौका किया। उन्होंने सबसे पहले फायर ब्रिगेड की 2 गाडिय़ां बुलाई, जिसकी वजह से आग पर काबू पाया गया। 
इसे बाद सुबह होते सिटी एस.एच.ओ. जगाधरी राजीव मिगलानी, सी.आई.ए. वन इंचार्ज राकेश मटौरिया, सी.आई.ए. टू इंचार्ज श्री भगवान यादव व डिटैक्टिव स्टाफ इंचार्ज जयपाल आर्य टीम सहित पहुंचे। इन सभी ने अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच की। 

पहली गलती चौकीदार की
इस पूरे मामले में सामने आया कि चौकीदार राम सूफल ने गेट खोलकर गलती की। गैराज संचालक की ओर से निर्देश हैं कि वर्कशाप बंद होने के बाद बिना उनकी अनुमति गेट न खोला जाए। यदि चौकीदार गेट ही नहीं खोलता तो इतनी बड़ी घटना न होती। उधर चौकी इंचार्ज ने भी कहा कि उन्होंने स्वयं इस बारे निर्देश दे रखे हैं कि देर रात गेट न खोला जाए। फिर भी चौकीदार ने गेट खोल दिया। समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों। 

तड़पता रहा 2 घंटे तक चौकीदार
चौकीदार राम सूफल ने बताया कि उसे नहीं पता था कि गेट खोलने से इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। बदमाशों ने उसे आते ही पीटना शुरू कर दिया।
 उसे बंधक बना लिया। उसके मुंह पर टेप बांध दी। उसे आग में फैंकने का प्रयास किया। उसने बताया कि बदमाशों ने 1 घंटे से अधिक गैराज में उत्पात मचाया। साढ़े 12 बजे के लगभग उसने मुंह से पट्टी खोली और चौकीदार दिनेश को फोन किया। दिनेश ही मामले की जानकारी गैराज के संचालक अश्वनी छाबड़ा को दी। इसके बाद पूरा सिस्टम सक्रिय हो गया। 

कर लिया मामला दर्ज : राजपाल
बूडिय़ा गेट चौकी इंचार्ज राजपाल ने बताया कि अश्वनी छाबड़ा के बयान पर धारा-392 व 436 के तहत 4 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रयास है कि जल्द से जल्द मामले को सुलझाया जाए। तकनीकी व अन्य पहलुओं के साथ इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!