इनेलो-बसपा के गठबंधन से भाजपा-कांग्रेस का होगा सफाया: शर्मा

Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Apr, 2018 12:02 PM

bjp congress will be eliminated from inld bsp combine sharma

इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं रादौर हलके के प्रभारी बृज शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता की मांग पर भाजपा व कांग्रेस का सफाया करने के लिए इनेलो-बसपा का गठबंधन किया गया है। इनेलो बसपा को गठबंधन होने के कारण कांग्रेस व भाजपा के नेताओं की नींद हराम हो...

रादौर(मलिक): इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव एवं रादौर हलके के प्रभारी बृज शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता की मांग पर भाजपा व कांग्रेस का सफाया करने के लिए इनेलो-बसपा का गठबंधन किया गया है। इनेलो बसपा को गठबंधन होने के कारण कांग्रेस व भाजपा के नेताओं की नींद हराम हो गई है और अनाप शनाप बयानबाजी पर उतर आए हैं।

इनेलो नेता शर्मा शनिवार को रादौर हलके के  गांवों में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। शर्मा इनैलो व बसपा के पदाधिकारियों को साथ लेकर हलके के गांव-गांव जाकर लोगों को 4 मई को जगाधरी अनाजमंडी में होने वाले इनेलो बसपा की संयुक्त रैली का न्यौता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो बसपा को छोड़कर दूसरे दल के लोग तो केवल चुनाव के समय ही जनता के बीच आते हैं लेकिन इनेलो बसपा के सरकार की खामियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। कांग्रेस की तरह भाजपा भी फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। भाजपा सरकार धर्म, मजहब व जाति-पाति के नाम पर लोगों को आपस में बांटने का काम कर रही है। जिस कारण से आज प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। 

इनेलो व बसपा नेताओं ने शनिवार को रादौर हलके के संधाली, बरहेड़ी, मंधार, कंडरौली, ठसका खाद्दर, खुर्दबन, भगवानपुर, नाचरौन, पालेवाला, करतारपुर, अलाहर, जयपुर, बहादुरपूर, लक्सीबांस, बरसान में लोगों को 4 मई को जगाधरी अनाजमंडी में होने वाले इनैलो बसपा की संयुक्त रैली का न्यौता दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, राजकुमार बुबका, शमशेर सिंह, खिला राम नरवाल, सुभाष खुर्दबन, मांगे राम गुंदियानी, सर्वप्रिय जठलाना, विक्रम हड़तान, प्रिंस मेहला, मामचंद लाठर, जगमाल सिंह, राजेश कश्यप, सुनील कौशल, ओमपाल गुर्जर, कर्मबीर खुर्दबन, रवि सैनी, लखविन्द्र ठसका, चरणजीत चन्नी सतगौली, प्रदीप मलिक, श्यो लाल, अजीत सिंह, राजबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुखबीर कंडरौली, नीटू संधाली, बलवान सिंह, ईशरो देवी, राजेश काम्बोज भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!