किन्नरों के घर में घुस कर गुरु पर किया हमला

Edited By Updated: 11 Sep, 2015 06:58 PM

article

कल्याण नगर में बाड़क सवार किन्नरों ने हमला कर दिया।

यमुनानगर, (नितिन) : कल्याण नगर में बाड़क सवार किन्नरों ने हमला कर दिया। मौके पर ही किन्नरों ने ही दो को दबोच लिया, जबकि बाड़क सवार युवक भागने में सफल हो गया। अचानक हुए हमले में एक किन्नर कांच लगने से जख्मी हो गया। गुरु किन्नर मीना का आरोप है कि जायदाद जबरन नाम कराने के लिए इन किन्नरों ने उन पर हमला किया है। पकड़े गए दोनों किन्नरों को पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच में लगी थी। 
कल्याण नगर निवासी गुरु किन्नर मीना ने बताया कि शुक्रवार को बाड़क पर उसके चेले किन्नर एक युवक के साथ उनके घर पहुंचे। आते ही घर में घुस गए। उन पर पिस्तौल तान दी अौर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। तोडफ़ोड़ में घर का शीशा टूट गया। टूटे कांच से ही आरोपी किन्नरोंं ने ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानो किन्नर पर वार कर दिया। हाथ में शीशा लगने से वह जख्मी हो गया। मीना का कहना है कि उसके  दोनों चेले उसकी जायदाद को जबरन अपने नाम कराना चाहते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!