Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2020 04:57 PM
यू.पी. नम्बर की एम्बुलैंस पुराने सहारनपुर रोड पर एक पेड़ के साथ जा टकराई। एम्बुलैंस चालक घायल हो गया। वह अकेला ही वैन में था। बताया जा रहा .....
यमुनानगर (सतीश) : यू.पी. नम्बर की एम्बुलैंस पुराने सहारनपुर रोड पर एक पेड़ के साथ जा टकराई। एम्बुलैंस चालक घायल हो गया। वह अकेला ही वैन में था। बताया जा रहा है कि चालक घायल को सिविल अस्पताल छोड़कर यू.पी. की तरफ जा रहा था।
इस दौरान घटनास्थल के नजदीक एक बाइक सवार आ गया। उसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई एम्बुलैंस पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एम्बुलैंस भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सिटी एस.एच.ओ. जगाधरी दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलते ही कार्रवाई करेंगे। उधर, इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गई।