सड़क हादसों में पूर्व फौजी सहित 2 की मौत

Edited By Isha, Updated: 20 Nov, 2019 01:49 PM

2 killed along with former army personnel in road accidents

2 अलग-अलग सड़क हादसों में पूर्व फौजी सहित 2 की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन ......

यमुनानगर (ब्यूरो) : 2 अलग-अलग सड़क हादसों में पूर्व फौजी सहित 2 की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जगाधरी निवासी 21 वर्षीय विशाल अपने चाचा के बेटे रजत के साथ बाइक पर मलिकपुर गया था। बाइक विशाल चला रहा था।

जैसे ही वह गांव से बाहर निकले तो दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिस कारण विशाल व रजत गंभीर घायल हो गए जिन्हें शहर के ट्रामा सैंटर में लाया गया। विशाल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। परिजन उसे शहर के प्राइवेट हड़ताल में ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रजत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वहीं छोली निवासी 60 वर्षीय देशराज आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। वह सुबह दूध लेने के लिए गांव में ही पैदल जा रहा था।  सड़क पर अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिस कारण वह सड़क के बीच में जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!