Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2020 04:20 PM
शहरवासी दीपक सिंह ने 2 पुलिस कर्मियों पर उसके भाई को पीटने का आरोप लगाया है। उसने एस.पी. को बताया कि 31 मार्च की दोपहर 3 बजे उसका भाई ....
यमुनानगर (सतीश) : शहरवासी दीपक सिंह ने 2 पुलिस कर्मियों पर उसके भाई को पीटने का आरोप लगाया है। उसने एस.पी. को बताया कि 31 मार्च की दोपहर 3 बजे उसका भाई प्रताप सिंह (24) एक्टिवा से पर दवाई लेने जा रहा था। प्यारा चौक पर 2 राइडर सवार पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को रोका और बिना पूछे डंडे से मारा।
एक कर्मचारी उसके भाई की एक्टिवा को मधु चौक पर ले गया। यहां पर ट्रैफिक एस.एच.ओ. ने 12 हजार का चालान कर दिया। दीपक का कहना है कि महामारी की स्थिति में वे आर्थिक तौर पर इतने सम्पन्न नहीं हंै कि चालान भर सकें। उन्होंने चालान राशि माफ करने की मांग की है।