दहेज प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

Edited By Shivam, Updated: 12 Aug, 2019 07:08 PM

woman suicided for dowry torture

शहर की ऋषि कालोनी में रहने वाली शमीम (28) ने 3 अगस्त को अपने घर पर फंदा लगा लिया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखकर नीचे उतारा था और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रैफर कर रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती...

सोनीपत (स.ह.): शहर की ऋषि कालोनी में रहने वाली शमीम (28) ने 3 अगस्त को अपने घर पर फंदा लगा लिया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखकर नीचे उतारा था और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रैफर कर रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रोहतक पी.जी.आई. में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

महिला के पिता ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने व आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। फरीदाबाद के रोशन नगर निवासी अली मोहम्मद ने बताया कि उसने अपनी बेटी शमीम का निकाह वर्ष 2011 में ऋषि कालोनी निवासी हाशिम के साथ किया था। उसने आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा था।

उसकी बेटी को 2 बच्चे भी हुए, लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताडऩा कम नहीं हुई। अब उसकी बेटी ने दहेज प्रताडऩा से तंग आकर ही फंदा लगा लिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अली मोहम्मद के बयान पर शमीम के पति हाशिम, उसके देवर व ननद के खिलाफ  दहेज प्रताडऩा व आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!