थंडरस्टार्म का असर खत्म, अब 40 पार पहुंचेगा पारा

Edited By kamal, Updated: 22 Apr, 2019 02:52 PM

thunderstorm s impact will end

दिल्ली-एन.सी.आर. क्षेत्र में चंद दिनों पहले सक्रिय हुए थंडरस्टार्म का असर अब समाप्त हो गया है। मौसम विभाग...

सोनीपत(स.ह.): दिल्ली-एन.सी.आर. क्षेत्र में चंद दिनों पहले सक्रिय हुए थंडरस्टार्म का असर अब समाप्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अब तेजी से तापमान में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। यही नहीं दोपहर के समय पश्चिमी हवाएं लू के रूप में बदलकर लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि रविवार को दिन भर आंशिक रूप से आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते गर्मी से हल्की राहत मिली। 

दरअसल, गत मंगलवार व बुधवार को थंडरस्टार्म की वजह से जिले में बरसात हुई थी। जिसकी वजह से तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आ गई थी। दिन का अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया था, वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे बना हुआ था। ऐसे में लोगों को कई दिनों से गर्मी से राहत मिली हुई थी। हालांकि अब थंडरस्टार्म का असर कम हो गया है और तापमान में तेजी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

जान हथेली पर रखकर नहरों में डुबकी लगा रहे बच्चे 
गर्मी बढऩे के साथ ही नहरों और तालाबों में नहाने के लिए बच्चों और युवाओं की भीड़ भी बढऩे लगी है। कई जगहों पर जान को हथेली पर रखकर छोटे बच्चे और युवा नहरों में डुबकी लगा रहे हैं। जिसके चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। सबसे अधिक भीड़ इन दिनों पश्चिमी युमना ङ्क्षलक नहर पर दिखाई दे रही है। बड़ी संख्या में बच्चे और युवा ककरोई, महलाना, बड़वासनी सहित कई जगहों पर खतरनाक ढंग से नहर में नहाते दिखाई दे रहे हैं। हर साल नहरों और तालाबों में नहाने के दौरान कई लोगों के साथ अप्रिय घटना घटित हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!