तूड़े में दबने से महिला की दर्दनाक मौत

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jul, 2018 10:57 AM

the painful death of a woman by suppressing the dust

गांव बनवासा में तूड़े (पशु चारा) में दब जाने से एक महिला की मौत हो गई। कूप से अचानक बड़ी मात्रा में तूड़ा फिसलने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तूड़ा हटाकर महिला के शव को निकाला। बरोदा थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम...

गोहाना(अरोड़ा): गांव बनवासा में तूड़े (पशु चारा) में दब जाने से एक महिला की मौत हो गई। कूप से अचानक बड़ी मात्रा में तूड़ा फिसलने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तूड़ा हटाकर महिला के शव को निकाला। बरोदा थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

ऊषा पत्नी चांद सोमवार को घर पर अकेली थी। उसका पति खेत में धान की फसल की रोपाई करवाने गया था। ऊषा अकेली पशुओं के लिए जोगेंद्र के प्लाट में लगे कू प से तूड़ा लेने चली गई। वह कू प से तूड़ा निकालने लगी। इसी दौरान बड़ी मात्रा में तूड़ा फिसलकर गिर गया और ऊषा उसके अंदर दब गई। दोपहर के समय चांद खाना खाने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी वहां नहीं मिली। चांद ने अपनी पत्नी की तलाश कर शुरू कर दी। काफी देर तक उसे ऊषा का कोई सुराग नहीं लगा। 

चांद व आस-पड़ोस के ग्रामीण ऊषा की तलाश करते हुए जोगेंद्र के प्लाट में लगे कूप के पास पहुंचे। वहां तूड़ा बिखरा मिला। तूड़ा हटाया गया तो उसके अंदर ऊषा मृत मिली। ग्रामीणों ने बरोदा थाना पुलिस को सूचना दी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!