एन.एच.एम. अधिकारी पर प्रताडऩा का आरोप लगा कार्यालय के सामने निगला जहर, गम्भीर(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 25 Feb, 2020 01:28 PM

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एम्बुलैंस पर तैनात कर्मचारी ने जिला एन.एच.एम. अधिकारी पर मानसिक व शारीरिक तौर से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। कर्मचारी ने कार्यालय से बाहर निकलते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। साथी...

सोनीपत(ब्यूरो): राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एम्बुलैंस पर तैनात कर्मचारी ने जिला एन.एच.एम. अधिकारी पर मानसिक व शारीरिक तौर से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। कर्मचारी ने कार्यालय से बाहर निकलते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। साथी कर्मचारियों ने उसे आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार किया।

कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। कर्मचारी के पिता ने एन.एच.एम. अधिकारी पर 2 साल से उसके बेटे को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया हैं। उक्त कर्मचारी का स्वास्थ्य विभाग की तरफ  से कई बार तबादला किया जा चुका है लेकिन 10 दिन के बाद फिर से कर्मचारी के तबादले के आदेश रद्द कर दिए जाते थे। 

पुलिस ने इस सम्बंध में जांच शुरू कर दी है।भठगांव निवासी अजीत ने बताया कि उसका बेटा अमन वर्ष 2009 में एन.एच.एम. के तहत स्वास्थ्य विभाग में बतौर चालक के पर पर भर्ती हुआ था। 2 साल से जिला एन.एच.एम. अधिकारी ने मानसिक तौर से प्रताडि़त कर रहा है।

गत वर्ष में प्रताडि़त करते हुए उसका तबादला मेवात में कर दिया था। उसके बाद उसने सोनीपत ज्वाइन किया। अब फिर से उसे खानपुर मैडीकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया। उसके बेटे ने बाहर आने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। साथी कर्मचारियों की मदद से उसे आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!