Edited By Isha, Updated: 13 Nov, 2019 04:31 PM
गोहाना की अनाज मंडी में पिछले दो दिनों से धान की आवक में तेजी देखने को मिल रही है। जिससे फसल की आवक अधिक होने से मंडी में अव्यवस्थाएं फैल गई हैं। फसल का उठान धीमी गति.....
गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना की अनाज मंडी में पिछले दो दिनों से धान की आवक में तेजी देखने को मिल रही है। जिससे फसल की आवक अधिक होने से मंडी में अव्यवस्थाएं फैल गई हैं। फसल का उठान धीमी गति से होने के कारण किसानों को फसलें उतारने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। जिस कारण जींद रोड पर सुबह से जाम लगा हुआ है। जाम इतना लम्बा है कि लोगो को आने जाने में घंटो का इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी परिसर के अंदर किसानों के ट्रैक्टर करीब पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे। उधर अनाज मंडी में आवक की तेजी आने का कारण मंडी में धान के भाव में सो से दो सो रुपए की तेजी भी माना जा रहा है।
गौरतलब है कि गोहाना के आस पास के क्षेत्र में धान की कटाई का कार्य अंतिम चरण में है। मशीनों से कटाई होने के बाद किसान सीधे ही फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। इससे मंडी में फसल की आवक दोगुनी हो गई है। फसलों की कटाई मशीनों से करवाने से ही मंडी में अव्यवस्था फैली हुई है। अधिकारियों की अनदेखी से मंडी परिसर में दिनभर किसान घंटों जाम में फंसे रहते हैं। जाम के कारण दिनभर में मंडी का केवल एक ही चक्कर लगता है।
किसान भूखे-प्यासे ही जाम खुलने के इंतजार में ट्रैक्टर पर बैठे रहते हैं। मंडी में धान लेकर आए किसानो ने बताया मंडी में फसल डालने के लिए वह सुबह जल्दी ही घर से निकला था। मंडी में वह करीब छह बजे पहुंचा। उस समय मंडी परिसर में जाम लगा हुआ था। वह करीब पांच घंटों तक जाम में फंसा रहा।मार्केट कमेटी के अधिकारी भी मंडी में फसल डालने की व्यवस्था नहीं करवा रहे हैं।
वही गोहाना के एसडीएम आसिष वसिष्ठ ने शहर में जाम न लगे इसको लेकर गोहाना सिटी थाना पुलिस के अधिकारियो की ड्यूटी लगाई गई है और किसानो से भी अपील की जा रही है वो एक समय में अपने ट्रैक्टरों के साथ एक ट्राली ही लेकर आए। कई बार किसान अपनी फसल को जल्दी बेचने के लिए एक ट्रैक्टर से कई ट्राली भी लेकर आ जाते है जो जाम का कारण बन रही है। वही एक दो दिनों में प्लान को तैयार कर भारी वाहन चालकों के लिए बाई पास से व्यवस्था करवाई जाएगी। ताकि शहर में जाम न लगे और लोगो को किसी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े।