Edited By Updated: 01 Aug, 2016 05:51 PM
ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हरियाणा की ये महिला रेसलर बहुत जल्द दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी।
सोनीपत: ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हरियाणा की ये महिला रेसलर बहुत जल्द दुल्हन के जोड़े में नजर आएगी। बता दें कि रेसलर गीता फोगट ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। खास बात तो यह है कि गीता ने अपने ही खेल से जुड़े रेसलर पवन कुमार को अपना जीवनसाथी चुना है। जानकारी के मुताबिक सोनीपत के बहालगढ़ में साईं सेंटर में आई गीता ने ये खुलासा किया। गीता नवंबर में शादी करेंगी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी हैं।
गीता ने बताया कि करीब एक साल पहले रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान पवन से उनकी मुलाकात हुई थी। इतना ही नहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में 55 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल पदक जीतने वाली गीता ने हाथ पर पवन के नाम का टैटू भी देखा जा रहा है। आजकल पवन रियो ओलंपिक के बाद होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटे हैं।