Edited By Rakhi Yadav, Updated: 03 Dec, 2018 09:17 AM
गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति का सिलैंडर अचानक फट गया। बहालगढ़ निवासी बंसीलाल गुब्बारे में गैस भरकर बेचने का काम करता है। वह रविवार रात करीब 8 बजे सैक्टर-14 में सडीकेट बैंक के ए.टी.एम. ....
सोनीपत : गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति का सिलैंडर अचानक फट गया। बहालगढ़ निवासी बंसीलाल गुब्बारे में गैस भरकर बेचने का काम करता है। वह रविवार रात करीब 8 बजे सैक्टर-14 में सडीकेट बैंक के ए.टी.एम. के पास गुब्बारे में गैस भर रहा था।
इसी दौरान उसका सिलैंडर फट गया जिससे बंसीलाल के साथ ही सैक्टर-12 निवासी जितेंद्र व पुरखास अड्डा निवासी अरुण घायल हो गए। सिलैंडर के टुकड़े उनकी कमर में जाकर लग गए। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास शुरू कर दिया है।