गर्भपात करवाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Edited By Deepak Paul, Updated: 18 Jan, 2019 11:13 AM

arrested husband accused of abortion

शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व उसका गर्भपात करवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है...

सोनीपत: शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व उसका गर्भपात करवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। महिला ने सिटी थाना की सैक्टर-23 चौकी पुलिस को बताया कि उसकी शादी सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी जयवीर के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा था। उसके ससुराल पक्ष के लोग अक्सर मारपीट करते थे।

इतना ही नहीं उसके गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया था। उसका दहेज का सामान भी अपने पास रख लिया। बाद में वह अपने मायके आ गई थी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जहां काऊंसिङ्क्षलग के बाद मामला समझौता कोर्ट में भेजा गया था। वहां भी समझौता नहीं होने पर सिटी थाना पुलिस ने 5 दिसम्बर, 2018 को पति जयवीर, सास-ससुर व 2 ननदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सैक्टर-23 चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह की टीम ने आरोपी पति जयवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!