Edited By Deepak Paul, Updated: 23 Feb, 2019 11:32 AM
शुक्रवार सुबह डबवाली की नई अनाजमंडी के पास एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान 26 वर्षीय लीलू राम पुत्र लक्ष्मण राम निवासी गांव नाथूसर बास तहसील लूणकरणसर जिला बीकानेर के रूप में हुई है। बीते कुछ वर्षों से यह युवक डबवाली की कबीर बस्ती में रहता था। यहां...
डबवाली(संदीप): शुक्रवार सुबह डबवाली की नई अनाजमंडी के पास एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान 26 वर्षीय लीलू राम पुत्र लक्ष्मण राम निवासी गांव नाथूसर बास तहसील लूणकरणसर जिला बीकानेर के रूप में हुई है। बीते कुछ वर्षों से यह युवक डबवाली की कबीर बस्ती में रहता था। यहां वह अपने परिवार के साथ गौ पालन का काम करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि लीलू राम बीती रात को घर से गया था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो उन्हें लगा कि वह रिश्तेदार के यहां गया होगा, जोकि डबवाली में ही रहते हैं। आज सुबह उन्हें लीलू राम का शव मिलने की सूचना मिली। वहीं, शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।