अज्ञात लूटेरे मोटरसाइकिल व मोबाइल छीनकर हुए फरार, मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Oct, 2020 02:38 PM

unidentified robbers absconded by snatching motorcycle and mobile

शहर में बीती रात्रि वार्ड नं. 15 में  श्री राम धर्मकांटा पास एक युवक से कुछ अज्ञात युवक मोटर साईकिल व मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। पीड़ित युवक ने अज्ञात युवकों पर ...

ऐलनाबाद : शहर में बीती रात्रि वार्ड नं. 15 में  श्री राम धर्मकांटा पास एक युवक से कुछ अज्ञात युवक मोटर साईकिल व मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। पीड़ित युवक ने अज्ञात युवकों पर कार्यवाही को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार वार्ड नं 15 निवासी रोहित बीबी रात्रि करीब सवा ग्यारह बजे अपनी मोटर साइकिल पर जा रहा था कि नोहर रोड पर श्री राम धर्मकांटा के पास चार अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए तथा उन्होंने पीड़िता को कापा दिखाते हुए मोटर साइकिल व मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस फिलहाल अज्ञात लूटेरों की तलाश कर रही है। 

                                                                

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!