रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2019 11:53 AM

roadways employees performed

प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज विभाग में आऊटसोर्स पॉलिसी के तहत नियुक्त किए गए कर्मचारियों को हटाए जाने के निर्णय के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। संयुक्त

सिरसा: प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज विभाग में आऊटसोर्स पॉलिसी के तहत नियुक्त किए गए कर्मचारियों को हटाए जाने के निर्णय के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। संयुक्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मदनलाल खोथ की अगुवाई में कर्मचारियों ने आज बस अड्डा परिसर में नारेबाजी की।

रोडवेज कर्मचारियों ने 2 घंटे का सांकेतिक धरना भी दिया। धरनारत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता मदनलाल खोथ ने कहा कि वर्ष 2016 में नियुक्त किए गए आऊटसोर्स 450 चालक-परिचालकों को सरकार ने हटाने का कार्य किया है जोकि बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से इन हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर टकराव की स्थिति बना रही है।

पहले रोडवेज को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की गई और अब आऊटसोर्स कर्मचारियों को हटाकर सरकार कर्मचारी विरोधी होने का प्रमाण दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो कर्मचारी वर्ग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!