राहुल के समक्ष अपनी पीड़ा बयां करेंगे पंजाबी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Aug, 2018 10:12 AM

i will express my pain in front of rahul

नब्बे विधानसभा क्षेत्र वाले हरियाणा के हर चुनाव में पंजाबी तबका अहम भूमिका अदा करता है। वैसे तो पंजाबियत एक भाषा और संस्कार है। ऐसे में पंजाबी समुदाय की संख्या इस लिहाज से हरियाणा में काफी....

सिरसा(नवदीप): नब्बे विधानसभा क्षेत्र वाले हरियाणा के हर चुनाव में पंजाबी तबका अहम भूमिका अदा करता है। वैसे तो पंजाबियत एक भाषा और संस्कार है। ऐसे में पंजाबी समुदाय की संख्या इस लिहाज से हरियाणा में काफी अधिक है। अरोड़ा-खत्री समुदाय के 15 फीसदी वोट हैं। इसके अलावा कम्बोज, कम्बोज सिख, जट्ट सिख, मजहबी सिख, राय सिख भी पंजाबी समुदाय का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में पंजाबी तबके की संख्या 30 प्रतिशत के करीब है। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा पंजाबी तबके का एक मंच है, जिसमें कांग्रेस विचारधारा के अधिकांश लोग हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा में अम्बाला कैंट, अम्बाला सिटी, पंचकूला, कालका, नारायणगढ़, यमुनानगर, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, इंद्री, पिहोवा, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद ओल्ड, बड़कल, फरीदाबाद एन.आई.टी., हांसी, रतिया, टोहाना, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, बरवाला, गुहला-चीका व शाहाबाद सीटों पर पंजाबी मतदाता अच्छी संख्या में हैं। 19 अगस्त को धर्मनगरी हरिद्वार में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसी माह पंजाबी समाज को सियासत में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेगा।

सिरसा से भूपेश मेहता, फतेहाबाद से टेकचंद मिड्ढा, हिसार से गौतम सरदाना, हांसी से विनोद भ्याणा, बरवाला से महेंद्र नारंग, रोहतक से शादीलाल बत्तरा, सुभाष बत्तरा व भारत भूषण बत्तरा, इंद्री से भीम मेहता, करनाल से पंकज गाबा, पानीपत से बलबीर पाल शाह, अम्बाला से सुरेंद्र जुनेजा, सोनीपत से अनिल टक्कर, फरीदाबाद से ए.सी. चौधरी व शालिनी मेहता, पंचकूला से रंजीता मेहता सरीखे पंजाबी नेता कांग्रेस में सक्रिय हैं। इस महासम्मेलन के जरिए भी महासभा सियासत के प्रति पंजाबियत में अलख जगाएगी। 

भाजपा में मिली अहमियत
मनोहर लाल ऐसे पहले पंजाबी नेता हैं जिन्हें भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया। उनसे पहले भी अनेक नेता विभिन्न दलों के जरिए राजनीति में चमके। भाजपा के ही डा. मंगलसैन सात बार विधायक बने। 1977 में वे उद्योग व शिक्षामंत्री, 1982 में गृहमंत्री एवं 1987 में वे उपमुख्यमंत्री भी रहे। बलबीर शाह पाल पानीपत से पांच बार विधायक रहे। हुड्डा सरकार के दूसरे कार्यकाल में अप्रैल 2012 में कांग्रेस ने सीनियर पंजाबी नेता शादी लाल बत्तरा को राज्यसभा सदस्य बनाया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!