Edited By Shivam, Updated: 24 Jun, 2019 01:18 PM
शांति नगर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।...
सिरसा (का.प्र.): शांति नगर में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर निवासी अख्तर पुत्र सुलेमान जोकि रोड़ी बाजार में चुन्नी रंगाई का काम करता था। बताया जाता है कि शनिवार को शाम वह अपने साले की शादी से सिरसा लौटा था। बीती शाम उसने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फं दा लगा लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।