बच्चियों से हो रहे गैंगरेप, सरकार राहगीरी में बिजी : अशोक अरोड़ा

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 17 Sep, 2018 10:28 AM

gangrapes happening with the girls the government is busy

इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा का कहना है कि हरियाणा जैसा शांत राज्य आज अपराध का गढ़ बन गया है। आए दिन यहां गैंगरेप जैसी संगीन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। सरकार राहगीरी करने, गुल्ली डंडा खेलने....

सिरसा(सेतिया): इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा का कहना है कि हरियाणा जैसा शांत राज्य आज अपराध का गढ़ बन गया है। आए दिन यहां गैंगरेप जैसी संगीन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। सरकार राहगीरी करने, गुल्ली डंडा खेलने और डी.जे. पर नाचने में लगी हुई है। अरोड़ा डबवाली रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अशोक अरोड़ा ने कहा कि 2016 में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद जब पंजाब विधानसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सतलुज-यमुना लिंक नहर पर प्रस्ताव लाया था, उसी दिन से बादल परिवार से इनैलो के सियासी रिश्तों का अध्याय समाप्त हो गया था। 

उन्होंने यह भी बताया कि गोहाना में 25 सितम्बर को प्रस्तावित रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शिरकत करेंगी। कोर्ट की इजाजत मिली तो इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी हरियाणा की जनता को संबोधित करने पहुंचेंगे। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कथित रूप से सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बचाने का काम कर रही है। इस दौरान हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज पंजाब के साथ सटे हरियाणा के अनेक इलाके नशे का गढ़ बन गए हैं। 

गुडग़ांव जैसा शहर तो विदेशी तस्करों और नशों का हब बन गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कनीना में एक टॉपर छात्रा के साथ गैंगरेप हो जाता है और घटना के 82 घंटे बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला। पुलिस के हाथ महज 3 फोटो ही लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!