Edited By Isha, Updated: 24 May, 2019 06:27 PM
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चुनाव हारा है ,लेकिन हौसला नहीं हारा। उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा के साथ
सिरसाः लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चुनाव हारा है ,लेकिन हौसला नहीं हारा। उन्होंने कहा कि नई ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।
अशोक तंवर आज सिरसा में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रहे थे। ोइस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक व्यक्ति जीत गया और मुद्दे गायब हो गए। इस हार के बाद अशोक तंवर ने कहा कि जनादेश का वो सम्मान करते हैं। वहीं गुटबाजी पर अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। कहीं कोई गुटबाजी नहीं है। अशोक तंवर ने बताया कि कल दिल्ली में कांग्रेस की कार्यकारी समिति की बैठक होगी।