चारपाई पर सोए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Edited By Deepak Paul, Updated: 20 Feb, 2019 12:33 PM

death in dreaded circumstance of person sleeping on a couch

अनाज मंडी में चारपाई पर सोए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह...

सिरसा: अनाज मंडी में चारपाई पर सोए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया है। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक काफी समय से यहीं रह रहा था और यहीं शैड के नीचे सोता था। मृतक शराब का आदि था। ठंड होने के कारण वह चारपाई के निकट अलाव जलाकर सोता था।

रात्रि को भी वह रोजाना की भांति चारपाई के निकट आग जलाकर सो गया। रात्रि को करवट लेते वक्त उसकी रजाई आग की चपेट में आ गई। जिससे आग लग गई। नशे में होने के कारण उसे आग का आभास नहीं हुआ। मृतक का एक पैर जोकि आधा चारपाई से नीचे था, वही सलामत रहा है, जबकि बाकि का पूरा हिस्सा जलकर राख हो गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!