सिरसा डिपो को मिले 81 नए कंडक्टर

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Dec, 2018 12:39 PM

81 new conductor for sirsa depot

रोडवेज के सिरसा डिपो को आखिर नए कंडक्टर मिल ही गए। प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 905 कंडक्टरों को नियुक्त करवाने के बाद उनकी काऊंसिङ्क्षलग की गई। इसके बाद सभी डिपो को जरूरत के अनुसार कंडक्टर देने का काम शुरू हुआ। पड़ोसी जिले फतेहाबाद को जहां 35 नए...

सिरसा(माहेश्वरी): रोडवेज के सिरसा डिपो को आखिर नए कंडक्टर मिल ही गए। प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 905 कंडक्टरों को नियुक्त करवाने के बाद उनकी काऊंसिङ्क्षलग की गई। इसके बाद सभी डिपो को जरूरत के अनुसार कंडक्टर देने का काम शुरू हुआ। पड़ोसी जिले फतेहाबाद को जहां 35 नए कंडक्टर मिले, वहीं सिरसा डिपो के हिस्से में 81 कंडक्टर आए। ये कर्मी डिपो को बीते दिवस मिल गए। पहले इनकी ट्रेङ्क्षनग होगी और बाद में इन्हें रूट पर भेजने का काम शुरू होगा।

नए कंडक्टर मिलने के बाद डिपो में कंडक्टरों की कमी दूर हो गई है। इससे परिवहन सेवा में सुधार आने की उम्मीद है। सिरसा डिपो के पास फिलहाल 180 बसें हैं। इन बसों का संचालन सिरसा व सब डिपो डबवाली से होता है। िडपो के पास कंडक्टरों की संख्या 216 है। जिनमें से 22 कंडक्टर ऑन डैपुटेशन कार्य कर रहे हैं। इस लिहाज से डिपो के पास अपने 194 कंडक्टर हैं। 81 नए कंडक्टरों के आने के बाद डिपो में कंडक्टरों का आंकड़ा 275 तक पहुंच गया है। नियमानुसार नए कंडक्टरों को 15 दिन की ट्रेङ्क्षनग करवानी जरूरी है। सिरसा डिपो के डी.आई. ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद ही नए कंडक्टर रूट पर भेजे जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!