Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Feb, 2019 01:10 PM
गांव संतनगर में बिहारी बाबू का उसके साथियों द्वारा हत्या करने में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मृतक व्यक्ति के साथ रहने वाले 3 लोगों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज किया हुआ था और पुलिस जांच में जुटी...
रानियां(सतनाम): गांव संतनगर में बिहारी बाबू का उसके साथियों द्वारा हत्या करने में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मृतक व्यक्ति के साथ रहने वाले 3 लोगों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज किया हुआ था और पुलिस जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने उनकी हत्या करने वाले उदय पुत्र चंद्रमजी निवासी बिहार व बादल पुत्र सतनाम बिहार को काबू किया है।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 18 अप्रैल 2018 को अर्जुन(28) पुत्र हरकित निवासी जिला भागलपुर बिहार गांव संतनगर में प्रेम पुत्र कंधारा निवासी संतनगर के मकान में रहता था। उसके साथ ही बिहार के अन्य 3 व्यक्ति भी रहते थे। अर्जुन गांव संतनगर में रंग-रोगन का कार्य करता था। बीती मंगलवार रात्रि को किसी बात को लेकर उसका दूसरे साथियों से झगड़ा हो गया और झगड़े में उसके साथ रह रहे 3 साथियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। जब अर्जुन के शरीर से प्राण निकल गए तो वे उसे छोड़कर फरार हो गए थे। आस-पड़ोस को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया।
मकान मालिक ने पुलिस को सूचना देकर मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपियों के खिलाफ धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। उसमें से 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और 1 साथी उनका अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।