Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Oct, 2018 12:00 PM
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हिसार जिले में फसल अवशेष जलाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है तथा 12 किसानों से 45 हजार रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल...
चंडीगढ़(पांडेय): हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हिसार जिले में फसल अवशेष जलाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है तथा 12 किसानों से 45 हजार रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गत वर्ष धान के सीजन के दौरान फसल अवशेष जलाने के 122 केस दर्ज करवाए गए थे। अब कोई भी किसान फसल अवशेष चोरी-छिपे नहीं जला सकता।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित हरसेक केंद्र सैटेलाइट के माध्यम से पूरे प्रदेश में निगरानी कर रहा है। यदि किसी क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने की घटना होती है तो सैटेलाइट के माध्यम से फसल अवशेष जलाने की घटना का पता चल जाता है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा उस क्षेत्र का फिजिकल वैरीफिकेशन कर पुलिस केस दर्ज करवाया जाता है।