Edited By Updated: 27 Jan, 2016 04:03 PM
दुंबई में आयोजित द्वितीय फैजा अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे रोहतक जिले के गांधरा गांव के राजेश का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
रोहतक (दीपक भारद्वाज): दुंबई में आयोजित द्वितीय फैजा अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे रोहतक जिले के गांधरा गांव के राजेश का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। राजेश का दावा है कि अब वह ओलम्पिक में क्वालीफाई करने के लिए तैयारी करेगा। राजेश ने कहा कि उसे उम्मीद है कि वह ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करेगा तथा पदक जीत कर देश का नाम रोशन करेगा।
13 से 19 जनवरी तक दुबई में द्वितीय फैजा अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 15 देशों के 50 खिलाडि़यों ने भाग लिया। जिनमें भारत की ओर से राजेश व एक अन्य खिलाड़ी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजेश ने फ्रांस के खिलाड़ी को हरा कर कांस्य पदक जीता। कांस्य पद जीतने के बाद आज राजेश अपने गांव गांधरा पहुंचा।
ग्रामीणों ने भी राजेश को पलकों पर उठा लिया और फूल मालाएं व पैसे देकर उसका स्वागत किया। राजेश ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच संजय व खुद की मेहनत को देते हुए कहा कि जून में चैक रिपब्लिक में ओलम्पिक क्वालिफाई फाइनल है और वह उसके लिए तैयारी कर रहा है और उसे पूरी उम्मीद है कि वह ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर मैडल जीतेगा। साथ उसने कहा भले ही यह महंगा खेल हो लेकिन कोच संजय और उसने अपने घर से खर्च कर यह मुकाम हासिल किया है और उनका मानना है कि तीरंदाजी में एक सुनहरा भविष्य है। वहीं कोच संजय का कहना है कि यह राजेश की मेहनत का नतीजा है जो उसे कांस्य पदक मिला है। अब उन्हें पूरी उम्मीद है कि राजेश आॅलम्पिक में क्वालफाइ कर पदक जीतकर लाएगा।