Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2019 01:56 PM
रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे अन्य यात्रियों द्वारा इलाज के लिए ट्रामा सैंटर लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे यहां से रोहतक स्थित पी.जी.आई.एम.एस. रैफर कर दिया गया।
बहादुरगढ़: रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे अन्य यात्रियों द्वारा इलाज के लिए ट्रामा सैंटर लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे यहां से रोहतक स्थित पी.जी.आई.एम.एस. रैफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति के हाथ पर सूबे सिंह लिखा हुआ है। वह लाइनपार क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। लेकिन वह ट्रेन में चढ़ते वक्त चपेट में आया है या फिर अन्य वजह से यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
उसके सिर में भी चोटें आई हुई है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसके बयान दर्ज होंगे उसके बाद ही यह पता चल सकेगा कि वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल कैसे हुआ है। उन्होंने बताया कि रोहतक से दिल्ली की तरफ जाने वाली कुरुक्षेत्र पैसेंजर की चपेट में आने की बात कही जा रही है। ऐसे में वे मामले को लेकर जांच कर रहे हैं।