Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2020 01:51 PM
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति का पदभार शुक्रवार को प्रो. राजबीर सिंह ने संभाल लिया। उन्होंने इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता का...
रोहतक (संजीव) : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति का पदभार शुक्रवार को प्रो. राजबीर सिंह ने संभाल लिया। उन्होंने इस अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता का विशिष्ट केन्द्र बनाने तथा शैक्षणिक एवं गवर्नैंस की गुणवत्तापरक व्यवस्था स्थापित करने की संकल्पबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि विवि को प्रगति पथ की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का समग्र प्रयास किया जाएगा। शिक्षण प्रणाली में डिजीटल टैक्नोलॉजी का समावेश किया जाएगा। विश्वविद्यालय के डिजीटल लॄनग सैंटर (डी.एल.सी.) के तत्वावधान में टैक्नोलॉजी एनेबल्ड शिक्षण प्रणाली की परंपरा डाली जाएगी।