Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Oct, 2018 12:42 PM
फैक्टरी से सोमवार देर शाम ड्यूटी करके घर लौट रहे साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को सैक्टर-9 बाईपास मोड़ के नजदीक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। अधिक चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। एम.आई.ई. चौकी पुलिस ने संबंधित कार्रवाई अमल में लाई और वाहन...
बहादुरगढ़ (स.ह.): फैक्टरी से सोमवार देर शाम ड्यूटी करके घर लौट रहे साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को सैक्टर-9 बाईपास मोड़ के नजदीक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। अधिक चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। एम.आई.ई. चौकी पुलिस ने संबंधित कार्रवाई अमल में लाई और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार लाइनपार के विकास नगर में रहने वाला हवा सिंह जोकि आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में कार्य करता था। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।