पेयजल संकट: महिलाओं ने जाम लगाकर फोड़े मटके

Edited By Shivam, Updated: 16 Apr, 2019 01:09 PM

drinking water crisis women protested

शहर में पेयजल संकट एक बार फिर गहराने लगा है। पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे रैनकपुरा वासियों ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटते हुए सड़क पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई राहगीरों...

रोहतक (मैनपाल): शहर में पेयजल संकट एक बार फिर गहराने लगा है। पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे रैनकपुरा वासियों ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटते हुए सड़क पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई राहगीरों से प्रदर्शनकारी उलझते नजर आए। प्रदर्शनकारी नगरवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भरे सुर में कहा कि अगर, समय रहते पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद नगरवासियों ने जाम खोल दिया। अधिकारियों को रैनकपुरा वासियों ने बताया कि पिछले एक महीने से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। कालोनी के अन्य हिस्सों में भी पानी की सप्लाई बेहद कम पहुंच रही है। शिकायतों के बावजूद पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि कैम्पर खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।

एक टाइम आती है सप्लाई
स्थानीय निवासी सुनिता, गुलाबो, सुनील, संदीप, सुरेंद्र, बीरमती व पवन ने बताया कि रैनकपुरा में पानी की समस्या परेशान है। नगर में केवल एक टाइम पेयजल सप्लाई आती है, वहीं दूसरा मुख्य कारण 8 इंच पाइप लाइन बिछी है, जिसके चलते यहां पर पानी नहीं पहुंच पाता है।
 

जाम से जनता परेशान
पेयजल संकट के चलते लगाए जाम से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी। लगभग 45 मिनट तक जाम लगाए रखने से यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान एक महिला ने रोड पर लेटकर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विभाग के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए, वहीं जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतरा लग गई। लोकल वाहन चालक ङ्क्षलक रास्तों से निकलकर अपने गंतव्य की ओर निकले। यातायात पुलिस ने रूट बदलकर वाहन चालकों को निकालने का प्रयास किया गया, वहीं जाम के दौरान अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

इन कालोनियों में है लो प्रैशर पेयजल की समस्या 
पेयजल लो प्रैशर की समस्या लगभग पूरे शहर में बनी हुई है। सुभाष नगर, रूप नगर, जनता कालोनी, इंद्रा कालोनी, छोटूराम नगर व प्रेम नगर में पेयजल संकट बना हुआ है। लो प्रैशर के चलते व एक टाइम पानी आने के चलते लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!