जब सीएमओ अचानक अा गए अस्पताल का निरीक्षण करने

Edited By Updated: 25 Sep, 2015 03:17 PM

article

क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू व मलेरिया के प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में सी.एम.ओ.

बहादुरगढ़, (का.प्र.): क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू व मलेरिया के प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में सी.एम.ओ. एस.आर. सिवाच ने शुक्रवार को सामान्य अस्पताल व कई पी.एच.सी. का औचक निरीक्षण किया।

 ट्रामा सेंटर में मरीजों की बढ़ती संख्या को  देखते हुए सी.एम.ओ. ने लगभग 1 घंटा स्वयं मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। सी.एम.ओ. सिवाच ने बताया कि डेंगू को लेकर पूरी तरह स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हर संभावित केस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी रख रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी तक क्षेत्र में डेंगू से कन्फर्म कोई मौत नहीं हुई है, जो बुखार के चलते मौत हुई है उनकी भी जांच की जा रही है। मगर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी मौत डेंगू के कारण हुई है। 
सी.एम.ओ. ने नवनियुक्त 5 डाक्टरों को भी हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सीनियर डाक्टरों को भी आदेश दिए कि वे अपनी मौजूदगी में नवनियुक्त डाक्टरों को प्रशिक्षण दे। साथ ही उन्हें हर स्थिति से निपटने के गुर सिखाए। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को आगाह किया कि वे मरीजों के साथ शालीनता से पेश आएं, ताकि मरीजों का सरकारी सेवाओं पर भरोसा बना रहे। उन्होंने मरीजों को भी बताया कि सामान्य अस्पताल में सरकार की ओर से समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। डेंगू व मलेरिया की जांच के अलावा अन्य सभी जांचे मुफ्त की जा रही है।
साथ ही उन्होंने निजी अस्पतालों को सचेत किया कि वे डेंगू का टैस्ट सरकार द्वारा निर्धारित रेटों से अधिक न ले। अगर उनके पास कोई शिकायत आती है तो वे संबंधित अस्पताल व लैब संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद सी.एम.ओ. ने कानौंदा, नूना माजरा, खरहर समेत कई पी.एच.सी. का दौरा किया और यहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। साथ ही जानकारी जुटाई कि स्टाफ का कोई कर्मचारी पी.एच.सी. में निर्धारित समय पर पहुंच रहा है या नहीं। साथ ही लोगों से डाक्टरों के व्यवहार के बारे में भी पूछताछ की। 
 
बढ़ रहा है डेंगू का खतरा
अब पॉश कालोनियों में भी डेंगू का डंक पहुंच गया है। शहर के मैन बाजार के पास स्थित मजीद मोहल्ला में 3 संभावित डेंगू के केस मिले हैंं। निजी चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की है। यहां के निवासियों में भी डेंगू का खौफ पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने उनकी कालोनी में फोगिंग नहीं करवाई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्दी ही उनकी कालोनी में फोगिंग करवाई जाए। 
बता दें कि 2 सप्ताह पहले इसी कालोनी के एक परिवार के 3 सदस्यों को डेंगू हो गया था। जो दिल्ली के महाराजा अग्रसैन अस्पताल में उपचार के बाद अब स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!