‘जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, भूख-हड़ताल जारी रहेगी’

Edited By Deepak Paul, Updated: 23 Feb, 2019 11:37 AM

until the demands are met hunger strike will continue

एन.एच.एम. कर्मचारियों की हड़ताल के 18वें दिन 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे चारों अनशनकारियों अशोक नसीबपुर, देवदत्त, महेश यादव, राकेश लाम्बा का जिला प्रधान डा.पुष्पेन्द्र ने जूस पिलाकर समापन करवाया। अनशन समाप्ति के समय उपप्रधान अशोक नसीबपुर ने यह...

नारनौल(पंकेस): एन.एच.एम. कर्मचारियों की हड़ताल के 18वें दिन 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे चारों अनशनकारियों अशोक नसीबपुर, देवदत्त, महेश यादव, राकेश लाम्बा का जिला प्रधान डा.पुष्पेन्द्र ने जूस पिलाकर समापन करवाया। अनशन समाप्ति के समय उपप्रधान अशोक नसीबपुर ने यह कहकर जूस पीने से मनाकर दिया था कि जब तक हरियाणा सरकार द्वारा एन.एच.एम. कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे चाहे मेरे प्राण ही क्यों न चले जाए। 

इस बीच जिला कार्यकारिणी सदस्यों तथा सर्व कर्मचारी संघ के महेन्द्र बोयत ने अशोक को समझाकर कि डाक्टरों द्वारा आपकी तबीयत ज्यादा बिगडऩे का अंदेशा जताया है, अनशन समाप्त करवाया और अगले 72 घंटे के लिए उप प्रधान कृष्णा कुमारी, संगीता देवी, राजेन्द्रपाल सिंह, नोबतराय भूख हड़ताल पर बैठे। आज धरने का मंच संचालन भी अशोक नसीबपुर द्वारा किया गया।हड़ताल की अध्यक्षता करे रहे डा.पुष्पेन्द्र ने बताया कि एन.एच.एम. कर्मचारी संघ हरियाणा रजि. नं. 3464 बताया कि बड़े शर्म की बात है कि विभाग के अधिकारियों हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप चलने का ड्रामा किया जा रहा, जबकि प्रदेश की बहन-बेटियों की रोडवेज बसों में डिलीवरी हो रही है। हॉल ही में कंट्रोल रूम के एम्बुलैंस चालकों के हड़ताल के कारण दुर्घटनाग्रस्त को एम्बुलैंस नहीं मिलने के कारण गुस्साए राहगीर द्वारा चिकित्सकों व अस्पताल कर्मचारियों पर पिस्तौल तानकर अपना गुस्सा जाहिर किया, ऐसी सभी जनविरोधी गतिविधियां अपने आप में स्वास्थ्य विभाग की सुचारू सेवाओं की पोल खोल रही है।

  हड़ताल के दौरान आम आदमी पार्टी के हलका अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ धरने पर आकर समर्थन किया और सरकार से मांग की गई कि यदि जल्दी ही  एन.एच.एम. कर्मचारियों की मांगो को नहीं माना गया तो आम आदमी पार्टी के तरफ  से कर्मचारियों के साथ मिलकर विधायकों के घरों के सामने धरना दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त धरने पर संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रान्तीय संगठन सचिव राधेश्याम शर्मा तथा रमेश प्रधान नारनौल, आंगनबाड़ी वर्क र्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष छोटा गहलावत, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र बोयत आदि शामिल हुए और सरकार से अपना अडिय़ल रवैया छोड़कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की ।

हड़ताल में डा. सहदेव, डा.जिले सिंह, डा. अमित, डा.सुचिता, डा.सोनिया चौधरी, सन्दीप यादव, हरकेश, घनश्याम, कुलदीप चौहान, धर्मेन्द्र वर्मा, दिलबाग श्योराण, मोना शर्मा, सोमवती, प्रवीण देवी, सुशिला देवी, सरिता, सन्तोष देवी, नीतु कुमारी, निशा, ज्ञानवति, रेखा, सन्दीप, दिनेश, इन्द्रजीत, जिले सिंह, मोहनलाल शर्मा, संजय सैनी, दिनेश सैनी, दिलबाग, सुमिन देवी, नीलम, दिनेश शर्मा, प्रेम प्रकाश आदि सैंकड़ों एन.एच.एम. कर्मचारी शामिल थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!