खेल उत्सव : अरावली सदन ने कबड्डी में बाजी मारी

Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jul, 2018 12:22 PM

sports festival aravali sadan kicks off in kabaddi

जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्याॢथयों ने कबड्डी, खो-खो एवं वालीबॉल में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य सतीश यादव की। खेल उत्सव में...

रेवाड़ी(गंगाबिशन): जिले के गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्याॢथयों ने कबड्डी, खो-खो एवं वालीबॉल में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य सतीश यादव की। खेल उत्सव में मेजबान सदन अरावली ने कबड्डी, हिमालय ने खो-खो तथा नीलगिरी ने वालीबाल में बाजी मारी। शिवालिक सदन तीनों प्रतियोगिताओं में उपविजेता रहा।

निर्णायक की भूमिका वालीबाल में सतबीर सिंह व अशोक सोनी, खो-खो में डा. अनिता यादव व स्मिता तथा कबड्डी में सुमेर सिंह व कैलाश चंद ने निभाई। प्राध्यापिका डा. अनिता यादव, पी.टी.आई. स्मिता तथा अध्यापिका सुमन बाला ने वालीबाल व कबड्डी खेलकर छात्राओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डा. सरिता यादव, रूपेंद्र कुमार, यशवंत राव, जसवंत सिंह, मुकेश सैनी आदि उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!