कोसली में बनेगा रोडवेज सब-डिपो,सवा 5 करोड़ की राशि स्वीकृत

Edited By Shivam, Updated: 24 Jun, 2019 02:00 PM

roadways sub depot to be built in kosli sanctioned amount of 5 crore

कोसली क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सब-डिपो बनाने की घोषणा के साथ ही इन दिनों मास्टर यार्ड बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। सब-डिपो के लिए निर्माण कार्य चलने से लोगों मे जहां खुशी है, वहीं यात्रियों में इस...

रेवाड़ी (गंगाबिशन): कोसली क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सब-डिपो बनाने की घोषणा के साथ ही इन दिनों मास्टर यार्ड बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। सब-डिपो के लिए निर्माण कार्य चलने से लोगों मे जहां खुशी है, वहीं यात्रियों में इस बात की खुशी है कि रोडवेज के सब-डिपो बनने का उनको काफी लाभ मिलेगा।

इस सब-डिपो के लिए सरकार द्वारा बाकायदा सवा 5 करोड़ की राशि मंजूर करते हुए बजट परिवहन विभाग को स्थानांतरित कर दिया है। इतना ही नहीं, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से होने वाले सभी निर्माण संबंधी कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने तो यह अगले सवा साल में बनकर तैयार हो जाएगा। साढ़े 4 एकड़ जगह में बनने वाले सब-डिपो में मास्टर यार्ड, पैट्रोल पम्प और वर्कशाप का निर्माण किया जाएगा, जबकि बाकी जगह को अनकवर्ड रखने की योजना शामिल हैं। इन दिनों मास्टर यार्ड के लिए बीम डालने का काम जोरों पर चल रहा है। 

बस स्टैंड के साथ लगते एरिया में निर्माण कार्य के लिए खुदाई का काम भी साथ-साथ चल रहा है।उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक बिक्रम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष कोसली क्षेत्र के लोगों की सब-डिपो बनाने संबंधी मांग को प्रमुखता के साथ रखा था। जिसे मुख्यमंत्री ने तुरन्त मंजूर करते हुए इस योजना पर कार्य करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश दे दिए थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक बिक्रम सिंह की अनुशंसा पर कोसली में रोडवेज का सब-डिपो बनाने की अनुशंसा प्रदान की थी। जिसके चलते यहां सब-डिपो का निर्माण हो रहा है। इस सब-डिपो का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा किया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!