शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 15 Mar, 2019 03:56 PM

rapist arrested

धारूहेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में डी.एस.पी. जय सिंह ने जिला अलवर के गांव रामपुरा शहरोड निवासी महेन्द्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। जानकारी अनुसार युवती...

रेवाड़ी (वधवा): धारूहेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में डी.एस.पी. जय सिंह ने जिला अलवर के गांव रामपुरा शहरोड निवासी महेन्द्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। जानकारी अनुसार युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह डेढ़ साल पहले भिवाड़ी की किसी नैटवर्क कंपनी में कार्य करती थी और महेंद्र वहां साथ की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान उसकी उससे जान-पहचान हो गई। महेंद्र उसको शादी करने का झांसा देकर भिवाड़ी के कई होटलों में ले जाता रहा और डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। 

उसने कहा है कि इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी लेकिन उसने गोली खिलाकर गर्भपात करवा दिया। उसके बाद वह उससे अलग हो गया। 31 जनवरी को वह उससे मिलने के लिए उसके घर चली गई लेकिन उसने उससे मिलने से इंकार कर दिया और उसके परिजनों उससे मारपीट की व जातिसूचक शब्द कहे। तत्पश्चात उसने इसकी शिकायत धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी महेंद्र व उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बीती शाम महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज अदालत में पेश किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!