Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 02:29 PM
बाबा गुदडिय़ा गौशाला महेन्द्रगढ़ में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गाय हमारी माता होती है। गाय के दूध से कई प्रकार के रोग खत्म होते हैं तथा गौ माता में देवताओं का वास भी होता है।
महेंद्रगढ़(मोहन): बाबा गुदडिय़ा गौशाला महेन्द्रगढ़ में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गाय हमारी माता होती है। गाय के दूध से कई प्रकार के रोग खत्म होते हैं तथा गौ माता में देवताओं का वास भी होता है। उन्होंने इस मौके पर अपने अनुदान से 11 लाख रुपए गौशाला को दिए। वहीं उनके साथ भानी राम मंगला चेयरमैन गौशाला सेवा आयोग ने भी 11 लाख रुपए का अनुदान देते हुए प्रधान से कहा कि गौशाला के लिए जब भी रुपए की आवश्यकता हो तो मैं उसे जरूर पूरी करूंगा।