गमगीन माहौल में हुआ सी.आर.पी.एफ. जवान का अंतिम संस्कार

Edited By kamal, Updated: 23 Mar, 2019 01:11 PM

crpf happened in an impassable atmosphere funeral procession

जम्मू के ऊधमपुर में तैनात सी.आर.पी.एफ. के जवान द्वारा अपने जिन 3 साथियों की गोली मारकर...

रेवाड़ी (वधवा): जम्मू के ऊधमपुर में तैनात सी.आर.पी.एफ. के जवान द्वारा अपने जिन 3 साथियों की गोली मारकर की गई थी, उनमें जिला रेवाड़ी के गांव जुड्डी का जवान उमेद सिंह भी शामिल है। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार की सुबह जवान का शव गांव पहुंचा तो उसके अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जुटी। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र ने दी। जानकारी के अनुसार जुड्डी गांव का उमेद सिंह(42) पुत्र कृष्ण सी.आर.पी.एफ. की ऊधमपुर स्थित 187 बटालियन के कैम्प में तैनात था। बुधवार की रात को यू.पी. निवासी जवान अजीत कुमार की किसी बात को लेकर अपने साथियों के साथ कहासुनी हो गई।

इस बात से गुस्साए अजीत ने अपनी पिस्तौल से गोलियां चलाकर 3 साथियों को मौत के घाट उतार दिया। इनमें उमेद सिंह भी शामिल था। शुक्रवार को उसका पाॢथव शरीर गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में उसे श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ जुटी। शव के साथ आई सी.आर.पी.एफ. व पुलिस की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। इस मौके पर सी.आर.पी.एफ. के डी.आई.जी. ओंकार सिंह, सहायक कमांडैंट सुरेंद्र कुमार, कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव, तहसीलदार विजय कुमार, डी.एस.पी. अनिल कुमार, एस.एच.ओ. पवन कुमार, इनैलो नेता जगफूल सिंह, मनोज कोसलिया सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। उमेद अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, माता-पिता व 2 भाई को छोड़ गए हैं। वह फिलहाल कोसली स्टेशन क्षेत्र की नई बस्ती में रह रहा था। उसका एक भाई असम राइफल्स में है। जिसका परिवार भी नई बस्ती में ही रहता है। गौरतलब है कि 3 साथियों की हत्या करने के बाद आरोपी अजीत कुमार ने भी स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!