पहले बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म और फिर जान से मारने की दी धमकी

Edited By Updated: 19 Apr, 2016 01:30 PM

caresses be abductor before the rape and death threats

कोसली थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिगा से दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने नेहरूगढ़ निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों ने नरेश पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज...

रेवाड़ी (वधवा): कोसली थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिगा से दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने नेहरूगढ़ निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों ने नरेश पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। 

 
30 जनवरी 2016 को नरेश लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नरेश ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 6 पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज अदालत में पेश किया गया।
 
 
वहीं, दूसरे मामले में नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाले जयपुर जिला के गांव हासियावास की ढाणी निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी किसी समारोह में नाबालिगा के गांव में आया था। रात को वह नाबालिगा को अपने साथ भगा ले गया था। 23 नवम्बर को पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। 
 
 
26 नवम्बर 2015 को पुलिस ने लड़की को बरामद किया था। मैडीकल जांच व अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया था। मैडीकल जांच व बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया गया था। बीती शाम कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज अदालत में पेश किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!