दुष्कर्म के बाद गर्भपात करवाने वाली महिला गिरफ्तार

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 16 Jul, 2018 08:47 AM

arrested woman after abduction

नाबालिगा से दुष्कर्म करने व गर्भपात करवाने के मामले में पकड़े गए रामगढ़ निवासी अशोक की पत्नी को भी महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पकड़ी गई महिला ने नाबालिगा का गर्भपात....

रेवाड़ी(वधवा): नाबालिगा से दुष्कर्म करने व गर्भपात करवाने के मामले में पकड़े गए रामगढ़ निवासी अशोक की पत्नी को भी महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पकड़ी गई महिला ने नाबालिगा का गर्भपात करवाने में अपने पति की मदद की थी। जानकारी के अनुसार नाबालिगा के पिता ने गांव रामगढ़ निवासी अशोक पर उसकी बेटी से दुष्कर्म करने तथा गर्भपात करवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। 
 

करीब 3 माह पूर्व उसकी 15 वर्षीय बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान अशोक उसकी बेटी को डरा-धमकाकर अपने घर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के करीब 2 माह बाद उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ था। उन्होंने जांच करवाई तो नर्स ने बताया कि लड़की गर्भ से है। 

इस बात का पता आरोपी अशोक को लगा तो जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद अशोक व उसकी पत्नी उसकी बेटी को दिल्ली लेकर गए, जहां उसका गर्भपात करवा दिया। महिला थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अशोक से पूछताछ के बाद शनिवार की देर शाम उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!