Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 02:39 PM
: थाना खोल क्षेत्र की एक स्कूल टीचर का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले उसके ही एक रिश्तेदार व सहयोगियों के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का केस दर्ज हुआ है।
रेवाड़ी(वधवा): थाना खोल क्षेत्र की एक स्कूल टीचर का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले उसके ही एक रिश्तेदार व सहयोगियों के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित स्कूल टीचर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 दिसम्बर की दोपहर को उसका एक रिश्तेदार उसका धोखे से अपहरण कर ले गया और एक गांव में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दुष्कर्म के मामले में 2 लोगों ने उसकी मदद की। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि पुलिस को सूचना दी तो परिणाम ठीक नहीं होंगे।, जिससे वह डरी हुई थी।
आखिर में उसने मंगलवार की शाम को थाना खोल जाकर मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। खोल थाना से यह मामला महिला थाना की ए.एस.आई. सुशीला देवी के पास पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता का मैडीकल करवा दिया गया है। बुधवार को अदालत में उसके धारा-164 के तहत बयान कलमबद्ध करवाने हेतु ले जाया गया तो उसने मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण बाद में बयान दर्ज करवाने को कहा है। अब उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।